Patna में मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा का भव्य समापन हुआ। ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम ने पटना को कुल 1,056 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर उन्होंने बिहार के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में भी मौजूद रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री को समृद्धि यात्रा की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को एक नए विकास स्तर पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि आज बिहारी कहलाना गर्व की बात है और राज्य आगे भी इसी रफ्तार से प्रगति करता रहेगा।

समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पटना जिले में 473 करोड़ रुपये की लागत से 761 योजनाओं का उद्घाटन किया, जबकि 583 करोड़ रुपये की 612 योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभुकों को सहायता भी दी गई। जीविका स्वयं सहायता समूहों की लाखों महिलाओं को बैंक ऋण, आयुष्मान कार्ड और अन्य योजनाओं के लाभ प्रदान किए गए। इस दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन एम्स गोलंबर-जानीपुर-पैनापुर-नेवा सड़क परियोजना का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क के बन जाने से फुलवारीशरीफ, एम्स, दानापुर और नौबतपुर जैसे इलाकों में ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और करीब चार लाख लोगों को सीधा लाभ होगा। यह सड़क पटना रिंग रोड से जुड़कर कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगी।

इसके अलावा, सीएम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय प्लस विद्यालय, फुलवारीशरीफ का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की समीक्षा की। यह विद्यालय अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *