मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि भाजपा इंडिया के दबाव में है। हमारी एकजुटता और मजबूती से भाजपा परेशान है।

घबराहट में है। बुधवार को करगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की बैठकों में आगे बहुत कुछ होना बाकी है। हर मुद्दे पर बात हो रही है।

पहले पटना में विपक्षी दलों की बैठक हुई। कई दलों के लोग उसमें शामिल हुए। उस बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत हुई थी, जिसमें 100 से अधिक पत्रकार उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, पटना के बाद बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक हुई। विपक्षी गठबंधन का नामकरण किया गया। जल्द हम यह भी तय कर लेंगे कि कहां-कहां कौन सा दल चुनाव लड़ेगा।

बैठक आगे और भी होती रहेगी। हमको साथ देखकर अब एनडीए की बैठक हो रही है। पहले क्यों नहीं होती थी बैठक? वाजपेयी जी के समय एनडीए की बैठक होती थी।

तबादले सहमति से रद्द

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तबादले को रद्द करने पर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा सबकी सहमति से किया गया है।

सूचना मिली कि अनावश्यक बहुत लोगों का ट्रांसफर हो गया है। इसलिए यह कदम उठाया गया।

मंत्रिमंडल विस्तार होगा

नीतीश कुमार ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। यह सब समय पर होगा। मंत्रिमंडल में जगह खाली है तो विस्तार होना ही है।

यह कभी भी हो सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार में कोई समस्या नहीं है। समय आने पर जानकारी दे दी जाएगी।

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।

हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *