प्रशासनिकप्रशासनिक

चुनावी वर्ष में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के व्यापक पैमाने पर तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी करते हुए राज्य के 18 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) और 6 प्रमंडलों के आयुक्तों (कमिश्नर) के स्थानांतरण की घोषणा की है। इस फैसले को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले प्रशासनिक ढांचे को दुरुस्त करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रमुख जिलों में डीएम का तबादला

इस तबादले में पटना, दरभंगा, गया, पूर्णिया, मधुबनी, सुपौल, बक्सर, खगड़िया, नालंदा, भभुआ (कैमूर), बांका, मुंगेर, सहरसा, जमुई, पश्चिम चंपारण (बेतिया), सिवान, गोपालगंज और वैशाली जैसे जिलों के डीएम बदले गए हैं।

प्रशासनिक

पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह को पटना प्रमंडल का कमिश्नर बनाया गया है। उनकी जगह गया के डीएम त्यागराजन एसएम को पटना का नया डीएम नियुक्त किया गया है।

दरभंगा के डीएम राजीव रौशन को सारण प्रमंडल छपरा का आयुक्त बनाया गया है। उनकी जगह सुपौल के डीएम कौशल कुमार को दरभंगा का डीएम बनाया गया है।

गया के नए डीएम के रूप में नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर को भेजा गया है।

खगड़िया के डीएम अब नवीन कुमार होंगे, जो पहले राज्य परिवहन आयुक्त के पद पर कार्यरत थे।

बक्सर के डीएम के रूप में डॉ. विद्यानंद सिंह, जो योजना एवं विकास विभाग में अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशक के पद पर थे, की तैनाती हुई है।

भभुआ (कैमूर) के डीएम अब सुनील कुमार -1 होंगे, जो पहले बंदोबस्त पदाधिकारी मुंगेर थे।

प्रमंडल स्तर पर भी बड़े बदलाव

प्रमंडल स्तर पर भी कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं:

पटना प्रमंडल के आयुक्त बने हैं चंद्रशेखर सिंह।

सारण प्रमंडल के आयुक्त होंगे राजीव रौशन।

मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त बनाए गए हैं अवनीश कुमार सिंह, जो पहले मुंगेर के डीएम थे।

तिरहुत प्रमंडल (मुजफ्फरपुर) के आयुक्त बनाए गए हैं राजकुमार, जो कॉम्फेड के प्रबंध निदेशक थे।

दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त बने हैं कौशल किशोर, जो समिति समेकित बाल विकास सेवाएं के निदेशक थे।

भागलपुर प्रमंडल के कमिश्नर बनाए गए हैं हिमांशु कुमार राय, जो योजना विकास विभाग के सचिव थे।

अन्य जिलों में हुए प्रमुख बदलाव

पूर्णिया के डीएम अंशुल कुमार को बनाया गया है, जबकि कुंदन कुमार को नालंदा का डीएम बनाया गया है।

मधुबनी के डीएम अरविंद कुमार वर्मा को मुंगेर भेजा गया है और आनंद शर्मा को मधुबनी का डीएम बनाया गया है।

जमुई के डीएम होंगे नवीन, जो अभी तक अपर सचिव संसदीय कार्य विभाग थे।

हाजीपुर (वैशाली) के डीएम के रूप में श्रीमती वर्षा सिंह की तैनाती हुई है।

सहरसा के डीएम बनाए गए हैं दीपेश कुमार, जो मधुबनी में विकास आयुक्त के रूप में कार्यरत थे।

पश्चिम चंपारण (बेतिया) के डीएम बनाए गए हैं धर्मेंद्र कुमार, जो बिहार चिकित्सा सेवाएं और आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक थे।

बांका के डीएम होंगे नवदीप शुक्ला, जो निदेशक पशुपालन बिहार थे।

सुपौल के डीएम बनाए गए हैं सावन कुमार, जो पहले भभुआ के डीएम थे।

सिवान के डीएम बने हैं आदित्य प्रकाश, जो अभी तक स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव थे।

गोपालगंज के डीएम बनाए गए हैं पवन कुमार सिन्हा, जो जल संसाधन विभाग में अपर सचिव थे।

चुनावी दृष्टिकोण से अहम बदलाव

इन तबादलों को चुनावी दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है। नीतीश सरकार ने जिन अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिलों में तैनात किया है, उनमें से अधिकांश अनुभवी और रणनीतिक दृष्टिकोण से दक्ष माने जाते हैं। यह कदम न केवल प्रशासनिक प्रणाली को मजबूत करने के लिए है, बल्कि यह संकेत भी देता है कि सरकार आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल से राज्य के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा और गति आने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में किस प्रकार से जनहित और विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हैं।

अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

भागलपुर में आत्मा योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, उप विकास आयुक्त ने योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने के दिए निर्देश

सहरसा में बड़ी साजिश नाकाम: कार्बाइन और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *