भागलपुर,राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ बिहार प्रदेश की ओर से लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है, आज सबों ने मानव श्रृंखला बनाकर नगर निगम के अधिकारियों के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया।

सफाई कर्मियों ने अपने 12 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी भी किए। मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ बिहार प्रदेश के कर्मचारियों ने कहा कि हमारी 12 सूत्री मांगों को मांनने में नगर निगम के पदाधिकारी आनाकानी कर रहे है, जबतक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तब तक हमलोग विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।

इस प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन, प्रदेश सचिव गणपत कुमार राम, जिला अध्यक्ष राजेश हरि ,जिला उपाध्यक्ष जीतन हरि, जिला सचिव राजकमल जयसवाल, जिला उप सचिव राजेश कुमार हरि, जिला कोषाध्यक्ष निरंजन हरि, के अलावे सैकड़ों प्रदर्शनकारी सफाईकर्मी मानव श्रृंखला प्रदर्शन में मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *