बेतिया/बगहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को बगहा में यात्रा के क्रम में गंडक नदी के कटाव स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इंजीनियरों से कहा कि इसका एस्टीमेट सही नहीं है। इसमें और अधिक सुधार की जरूरत है। इतनी कम राशि में बांध का निर्माण नहीं हो सकता है।
बांध निर्माण को और अधिक विस्तृत करने की जरूरत है, ताकि आने वाले दिनों में बाढ़ से बगहा नगर को सुरक्षित किया जा सके। पारस नगर के समीप गंडक नदी के कटाव स्थल का उन्होंने निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कटाव की विकराल स्थिति को देखते हुए पारस नगर के पास शीघ्र कटावरोधी कार्य करने का निर्देश इंजीनियरों को दिया। गंडक के कटाव से बगहा शहर को बचाने के लिए जल संसाधन विभाग दो फेज में काम करेगा। करीब 1160 मीटर में शास्त्रत्त्ी नगर से लेकर पारस नगर तक कटावरोधी कार्य होगा।
जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि गंडक के कहर से शहर को बचाने के लिए पहले भी कटावरोधी कार्य किये गये हैं, लेकिन नदी का रुख नगर के पारस नगर व शास्त्रत्त्ी नगर के पास लगातार बना हुआ है। 1160 मीटर में एनसी व जिओ बैग का सहारा लिया जाएगा।