बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां रविवार की रात बदमाशों ने डकैती की बड़ा वारदात को अंजाम दिया है। करीब 50 से अधिक डकैतों ने कपड़ा कारोबारी के घर धावा बोल दिया और परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर करीब 20 लाख की संपत्ति लूट ले गए। इस दौरान डकैतों द्वारा की गई फायरिंग और बमबाजी से पूरा इलाका दहल गया। डकैतों के हमले में तीन पुलिसकर्मी समेत सात लोग घायल हो गए हैं। घटना सहारघाट थाना क्षेत्र के सहारघाट बाजार की है।

दरअसल, साहरघाट निवासी कपड़ा कारोबारी राजकुमार नायक के घर में भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया हैं। रविवार की देर रात करीब 12 बजे 70 से 75 की संख्या में डकैतों ने राजकुमार गामी के घर धावा बोल दिया। डकैत दरवाजे में लगे ताले को काटकर घर में घुसे और परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया। विरोध करने पर कुल्हाड़ी से वार कर परिवार के चार लोगों को घायल कर दिया।

इस दौरान डकैतों ने ताबड़तोड़ फायरिंग और बमबाजी कर इलाके में सनसनी फैला दी। वहीं रात्री गश्ती पर निकले होमगार्ज के जवान के ऊपर बम से हमला कर दिया, जिससे होमगार्ड का जवान बूरी तरह से घायल हो गया है। मौके पर पहुंची साहरघाट पुलिस की तो हिम्मत जवाब दे गई। इस दौरान डकैतों के हमले में परिवार के चार सदस्यों समेत तीन जवान घायल हो गए। लूटपाट करने के बाद डकैत मौके से फरार हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *