जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजकीयकृत आरके प्लस टू उच्च विद्यालय नाला में शैक्षणिक अंचल गेड़िया एवं नाला की मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

गुरुवार को आयोजित इस गुरुगोष्ठी में मुख्य रूप से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (BEEO) मिलन कुमार घोष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगल दीप प्रज्वलन और गुरु वंदना के साथ किया गया। इसके बाद शिक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं और गतिविधियों की गहन समीक्षा की गई।

 

बैठक में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नामांकन, घंटी व्यवस्था, स्वच्छता अभियान, सामूहिक प्रार्थना सभा और वार्षिक योगात्मक मूल्यांकन जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही आहार ऐप में शिशु पंजीकरण, मध्यान्ह भोजन योजना में दैनिक आच्छादन बढ़ाने, पोषण वाटिका, आयुष्मान कार्ड, तिथि भोजन और मासिक प्रतिवेदन पर भी विचार-विमर्श किया गया।

 

इसके अलावा ई-कल्याण छात्रवृत्ति, पीएफएमएस पोर्टल अपलोड, सावित्रीबाई फुले योजना, आईसीटी केंद्र और स्मार्ट क्लासेस की प्रगति की समीक्षा की गई। छात्रों के बैंक खाते खोलने, आधार लिंकिंग, डीबीटी, बाल संसद, इको क्लब और एसएमसी बैठकों को भी गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए।

 

शिक्षकों को ई-विद्या वाहिनी में उपस्थिति, यू-डिस प्लस एंट्री, गुड हैंडराइटिंग, पंख पत्रिका, पुस्तकालय और प्रयोगशाला के बेहतर संचालन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। साथ ही जीरो ड्रॉपआउट, साइकिल वितरण, सांस्कृतिक गतिविधियों, ऑनलाइन जूम मीटिंग और अभिभावक संवाद को भी प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

 

विद्यालय में धूम्रपान एवं तंबाकू प्रतिबंध, कंप्लेंट बॉक्स, मेनू चार्ट, पेयजल, शौचालय, बिजली व्यवस्था और परिसर सौंदर्यीकरण जैसे बिंदुओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंत में बीईईओ मिलन कुमार घोष ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों को स्वच्छता, नियमित उपस्थिति और डिजिटल शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

 

संवाददाता – संतोष कुमार

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *