बिहार के बक्सर में एक नाबालिग लड़की के साथ पांच दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार के बक्सर के अनुमंडल अंतर्गत मुरार थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनी मामला प्रकाश में आया है। सामूहिर दुष्कर्म की शिकार किशोरी को पांच दिनों बाद परिजनों के सहयोग से पुलिस ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप से बरामद किया। बरामद किशोरी के साथ पांच दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आते ही पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में महिला थाना में पाक्सो के तहत मामला दर्ज कर अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

पांच दिनों तक किया सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुरार थाना क्षेत्र के एक गांव से 13 साल की किशोरी 16 अगस्त की सुबह नौ बजे अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। तीन दिन बाद शनिवार को मुरार पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही एक्शन में आई मुरार पुलिस ने परिजनों के सहयोग से शनिवार की दोपहर स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी ने अपने बयान में बताया कि पांच दिनों तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।

दो आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट

मामले में महिला थाना में चार नामजद आरोपितों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी करने साथ ही त्वरित कार्रवाई करते पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों की पहचान चौगाई निवासी शिवम सिंह और सचिन कुमार के रूप में की गई है। अन्य आरोपित घर छोड़कर फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए एएसपी डुमरांव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। हालांक, पुलिस सूत्रों की माने तो गैंगरेप में चार नामजदों के अलावे कुछ अज्ञात भी है, जिनकी पहचान में पुलिस जुट गई है। वहीं डुमरांव एएसपी श्रीराज ने बताया कि नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पाक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के उपरांत त्वरित कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार चल रहे आरोपितो की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *