बिहार के बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली एक बार फिर उजागर हुई है। बखरी विधायक और गन्ना मंत्री संजय पासवान के अचानक सदर अस्पताल पहुंचने से हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की हालत देखकर मंत्री का गुस्सा फूट पड़ा।

मंत्री संजय पासवान बिना किसी पूर्व सूचना के बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे। जैसे ही उन्होंने वार्ड का निरीक्षण किया, वहां का नजारा चौंकाने वाला था। अधिकांश डॉक्टर ड्यूटी से नदारद थे और कई मरीज बिना इलाज के बेड पर तड़पते नजर आए।

 

इसी दौरान एक महिला मरीज, रेणु देवी, जो दिल की बीमारी से पीड़ित थीं, रातभर से अस्पताल में भर्ती थीं, लेकिन उन्हें समय पर इलाज नहीं मिला था। यह स्थिति देखकर मंत्री बेहद नाराज हो गए।

 

उन्होंने मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और साफ कहा कि अस्पताल इलाज के लिए है, न कि लापरवाही के लिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

मंत्री ने तुरंत सिविल सर्जन को फोन कर अनुपस्थित डॉक्टरों को बुलाने का निर्देश दिया। इसके बाद आनन-फानन में डॉक्टर अस्पताल पहुंचे और मरीजों का इलाज शुरू किया गया।

मंत्री के इस औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अब देखना होगा कि इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार होता है या नहीं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *