Bihar School Examination Board द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन पहली और दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई। Bhagalpur जिले में अब तक परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में हो रही है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है।

 

हालांकि, गंगा किनारे स्थित Bhagalpur City College को बनाए गए परीक्षा केंद्र की स्थिति चिंता बढ़ाने वाली है। इस केंद्र तक पहुंचने के लिए समुचित सड़क व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। परीक्षार्थियों और शिक्षकों को केंद्र तक पहुंचने के लिए एक संकरे चचरी पुल का सहारा लेना पड़ रहा है।

 

बताया जा रहा है कि यह पुल कम क्षमता वाला है और इसके नीचे लगभग 20 फीट गहरी खाई है। परीक्षा के दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राएं और अभिभावक इसी पुल से होकर गुजर रहे हैं। भीड़ अधिक होने के कारण किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। जरा सी लापरवाही या संतुलन बिगड़ने पर गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

 

अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने इस व्यवस्था पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि जब जिले में परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं, तो परीक्षार्थियों की सुरक्षा को लेकर भी समान रूप से गंभीरता दिखानी चाहिए।

 

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने और सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि परीक्षा अवधि के दौरान किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर क्या कदम उठाता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *