एनडीए में अभी सीट पर कोई वार्ता नहीं हुई है। जब वार्ता होगी तक हम भी अपनी बात रखेंगे। बैठक में ही निर्णय होगा।
हम के जिलाध्यक्षों की बैठक के बाद पार्टी संरक्षक जीतन राम मांझी ने रविवार को ये बातें कही। उन्होंने कहा कि हम मीडिया में छाए रहना नहीं चाहते हैं। बातचीत से सब तय हो जाएगा।
विपक्षी गठबंधन में कोई छह सीट तो कोई दस सीट मांग रहा है। घमासान मचा हुआ है।
उन्होंने कहा कि देश का नाम भारत ही होना चाहिए। इंडिया तो अंग्रेजियत है।
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा की जिलाध्यक्षों की बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। बैठक रविवार को 11 एम स्टैंड रोड पर हुई।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन, महासचिव राजेश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार आदि शामिल हुए।