सहरसा पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिमरी बख्तियारपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3801.960 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान एक हाईवा ट्रक और एक बोलेरो वाहन भी जब्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 23 फरवरी 2026 की रात गश्ती और विशेष अभियान के दौरान सिमरी बख्तियारपुर थाना को गुप्त सूचना मिली कि चकराहा स्थित विद्यालय के पास एक हाईवा ट्रक में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है और उसे आगे भेजने की तैयारी है।

सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां एक हाईवा ट्रक और एक बोलेरो संदिग्ध अवस्था में खड़े मिले। विधिवत तलाशी के दौरान हाईवा पर लदी गिट्टी के नीचे कार्टन में छिपाकर रखी गई कुल 3801.960 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

बरामद शराब को जब्त सूची तैयार कर विधिसम्मत तरीके से जब्त किया गया। इस संबंध में सिमरी बख्तियारपुर थाना कांड संख्या 69/2026, दिनांक 23.02.2026, धारा 30(ए)/41 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार ठाकुर, अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, पुलिस पदाधिकारी विकास कुमार सिंह, परि०अनि० अंजली कुमारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

सहरसा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें शामिल तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *