बिहार के सहरसा जिले में पुलिस ने गैर-जमानती वारंट के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 14 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान इन सभी आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया।

सहरसा पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट के आधार पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बिहरा थाना पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया, जिनमें सचिन कुमार, सुकुमार कुमार, कृष्ण कुमार, देव यादव और राजाराम यादव शामिल हैं। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

 

वहीं, महिषी थाना पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें रामचंद्र पासवान, बिजली राम और साहेब पासवान शामिल हैं। इन सभी को भी कोर्ट में पेश कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

नवहट्टा थाना क्षेत्र से पुलिस ने मो. हीरा को गिरफ्तार किया, जबकि सौरबाजार थाना पुलिस ने मनोज यादव को दबोचा। इसी तरह बनगांव थाना पुलिस ने अमित कुमार यादव को गिरफ्तार किया है।

 

बलवाहाट थाना पुलिस ने दो वारंटियों—शंभू यादव और श्याम सुंदर यादव—को गिरफ्तार किया। वहीं बैजनाथपुर थाना क्षेत्र से रोशन कुमार को हिरासत में लिया गया।

 

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों को विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर सहरसा न्यायालय में पेश किया गया है। यह अभियान जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और फरार आरोपियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से चलाया गया।

 

सहरसा पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी वारंटी को बख्शा नहीं जाएगा। आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *