बिहार के सारण जिले से मोहब्बत की मिसाल देने वाली एक कहानी सामने आई है। यहां एक मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के के साथ शादी की। दोनों की शादी में पूरे गांव के लोग शामिल हुए। साथ ही दोनों परिवारों ने भी राजी-खुशी से इस रिश्ते को स्वीकार किया है।

मोहब्बत के आगे जाति-धर्म की दीवार टूट गई और एक मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के के साथ सातों फेरे लिए। मामला बिहार के सारण जिले से सामने आया है। जहां गांव समाज की रजामंदी से निशा खातून राजा बाबू की दुल्हन बनी। इन दोनों की शादी की चर्चा आस-पास के इलाकों में हो रही है। लोग इसे प्यार की जीत के रूप में बता रहे हैं। लोगों में चर्चा है कि अगर सच्चा प्यार हो तो वह धर्म, जाति के बंधनों को तोड़कर भी अपनी मंजिल पा लेता है। राजा बाबू और निशा की कहानी ऐसी है। राजा और निशा खातून की शादी की सबसे बड़ी बात यह रही कि पूरा गांव इसमें शरीक हुआ। छपरा के गराखा के रहने वाले राजा बाबू कुमार और निशा खातून का प्रेम प्रसंग दो-तीन सालों से चल रहा था। दोनो एक कोचिंग सेंटर में पढ़ते थे और वही दोनो की आंखें चार हुईं। इसके बाद दोनो का प्यार दिन प्रतिदिन गहराता चला गया।

घर वालों के विरोध पर भाग गए थे दोनों-

प्रेम धीरे धीरे परवान चढ़ने लगा और दोनों एक साथ जीने मरने को तैयार हो गए। जब इस युगल को एक होने में सामाजिक और धार्मिक बंधन आड़े आने लगा, तो दोनों दो महीना पहले घर से भाग गए। इसके बाद लड़की वालों ने लड़के वालों पर दबाव भी बनाया और फिर दोनों घर लौट गए। इसके बाद पंचायत बैठी और दोनों के परिजनों को बुलाया गया।

हिंदू रीति-रिवाज से निशा खातून बनीं राजा की पत्नी-

शुरुआत में तो दोनों के परिजन रिश्ते को मानने को तैयार नहीं थे। लेकिन प्रेमी युगल भी किसी भी हाल में प्यार को मंजिल तक ले जाने का दृढ़ निश्चय कर चुके थे। पंचायत ने भी इसे मान्यता प्रदान कर दी। इसके बाद सोमवार को गरखा में हिंदू रीति रिवाज के साथ राजा और निशा परिणय सूत्र में बंध गए। इस समारोह में गांव के सभी लोगों ने शिरकत की।

लड़के की मां बोली- बच्चों की खुशी सबसे बड़ी बात-

लड़के की मां चंदा देवी कहती हैं कि बच्चो को खुशी सबसे बड़ी है। वे खुश रहे। उन्होंने कहा कि इस शादी से दोनों परिवार खुश हैं। राजा बाबू और निशा खातून की शादी में पूरे गांव के लोग शामिल हुए। अब दोनों परिवार खुशी-खुशी इस रिश्ते का मान रख रहे हैं। स्थानीय मुखिया सहित अन्य लोगों ने दोनों को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *