सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र अंतर्गत मनमोहना टोल, वार्ड-09 में बीती रात लगभग 12 बजे उमेश मिश्र की उनके घर के सामने अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही सोनवर्षा राज पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जाँच की और पुलिस ने तीन खोखे बरामद किए हैं।
जाँच के दौरान सामने आया कि मृतक उमेश मिश्र पर 12 मई 2024 को उनके पुत्र मनीष मिश्र और रंजन यादव द्वारा गोलीबारी की गई थी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जहाँ वे अब भी बंद हैं। इसी मामले में थाना कांड संख्या 76/2024 दर्ज है जिसमें कई धाराएँ लागू हैं।
पुलिस फिलहाल आपसी पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद और अन्य बिंदुओं पर भी जाँच कर रही है। प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था पूर्ण रूप से नियंत्रण में है।
**सहरसा पुलिस ने आश्वस्त किया है कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।**
