एसएम कॉलेज मैदान में आज अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अंतर्गत 4 महाविद्यालयों की छात्राओं के बीच खो खो के खेल का प्रदर्शन किया गया सभी खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक अपना जौहर दिखाया एसएम कॉलेज भागलपुर टीएनबी कॉलेज भागलपुर मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय नवगछिया और एसएसवी कॉलेज कहलगांव की छात्राएं इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ली,
सबों के बीच खेला गया मैच काफी रोमांचक था, वही एसएम कॉलेज के प्राचार्य प्रोफ़ेसर रमन सिन्हा ने बताया कि यह बेहद खुशी की बात है लड़कियां हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और खेल में सभी कॉलेज की खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक खेल का प्रदर्शन कर लोगों का मनोरंजन किया प्राचार्य ने सबों को शुभकामनाएं भी दिए।
