सहरसा की एसपी और लेडी सिंघम के नाम से चर्चित लिपि सिंह के फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाने के मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। अकाउंट के आइपी एड्रेस व संचालक का पता लगाने के लिए अनुसंधानकर्ता ने तकनीकी सेल का सहारा लिया है। तकनीकी सेल को पत्र लिखकर पूरी जानकारी मांगी गई है। जानकारी मिलने के साथ ही फेक आइडी बनाने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी हो सकती है।

एसपी के फेक ट्विटर आईडी पर ढ़ाई हजार से ज्यादा फालोअर्स हैं। इसी फेक आईडी पर द कश्मीर फाइल फिल्म के संबंध में टिप्पणी की गई थी। जिसका स्क्रीनशाट तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसकी जानकारी जब एसपी को हुई तो उनके निर्देश पर सहरसा सदर थाने में तकनीकी सेल के अमर कुमार द्वारा आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया। पुलिस जिसके बाद फर्जी ट्विटर आइडी बनाने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है।

जनवरी माह में बना था अकाउंट

आईपीएस अधिकारी लिपि सिंह का यह फर्जी ट्विटर अकाउंट वर्ष 2022 के जनवरी माह में बनाया गया है, जिसमें उनकी तस्वीर का भी इस्तेमाल किया गया है। पुलिस अब इस तहकीकात में जुटी हुई है कि किस आईपी एड्रेस के जरिए इस ट्रविटर अकाउंट को आपरेट किया जा रहा है।

बता दें कि इसकी जानकारी जब खुद एसपी लिपि सिंह को हुई, तो उनके निर्देश पर सदर थाना में आईटी एक्ट के तहत कांड संख्या 220/2022 दर्ज की गई, जिसके बाद सहरसा पुलिस आगे की कार्रवाई करने में लग गई। 

लिपि सिंह के बारे में  2016 बैच की आईपीएस लिपि सिंह बिहार की ही रहने वाली हैं। वो अपनी ट्रेनिंग से लेकर अब तक कई मामलों से चर्चा में आ चुकी हैं। लिपि सिंह ने ही दिल्ली की साकेत कोर्ट से राजद के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को हिरासत में लिया था। अनंत सिंह आर्म्स एक्ट मामले से लिपि सिंह और चर्चित हो गई थीं। पुलिस अभियानों से भी सुर्ख‍ियों में रही हैं लिपी सिंह वर्तमान में केंद्रीय मंत्री और जदयू के दिग्गज नेता आरसीपी सिंह हैं। आरसीपी सिंह भी आईएएस अफसर रह चुके हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *