टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज गत चैंपियन भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला बेहद रोमांचक और हाई स्कोरिंग रहने की उम्मीद है। खास बात यह है कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार तीसरी बार भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में आमने-सामने होने जा रहे हैं। ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद है।

 

वीओ-1:

भारत और इंग्लैंड के बीच पिछला टी20 मुकाबला भी इसी वानखेड़े मैदान पर खेला गया था। 2 फरवरी 2025 को हुए उस मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 150 रन के बड़े अंतर से हराकर इतिहास रच दिया था। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली थी। यह इंग्लैंड की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी हार भी मानी जाती है।

 

वीओ-2:

उस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने मैदान पर तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। अभिषेक ने मात्र 54 गेंदों में 135 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 13 छक्के शामिल थे। उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में तीसरा सबसे तेज शतक था।

 

वीओ-3:

अभिषेक के अलावा संजू सैमसन ने सात गेंदों में 16 रन, शिवम दुबे ने 30 रन और तिलक वर्मा ने 24 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड के गेंदबाज इस मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए। जोफ्रा आर्चर समेत चार गेंदबाजों की इकोनॉमी 13 से ऊपर रही।

 

वीओ-4:

247 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत फिल साल्ट ने तेज की। उन्होंने 23 गेंदों में 55 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होते ही इंग्लैंड की पूरी पारी लड़खड़ा गई। पूरी टीम 11वें ओवर में ही 97 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने तीन विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा ने दो-दो विकेट झटके।

 

एंकर आउट्रो:

अब एक बार फिर वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड आमने-सामने हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत पिछली जीत की कहानी दोहराएगा या इंग्लैंड सेमीफाइनल में हिसाब बराबर करेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *