देर से ही सही जिले के मक्क उत्पादक किसानों के दिन अब फिरने लगा है। इसका मुख्य कारण है कि अब दूसरे देश द्वारा बिहार के मक्के की मांग काफी बढ़ गयी है।

विदेशों में मांग बढ़ते ही मक्के की कीमत आसमान छूने लगी है। बीते 15 दिनों में प्रति क्विंटल पर पांच सौ रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है।

15 दिन पहले जो व्यापारी 16 सौ रुपये क्विंटल दाम लगा रहे थे। वही 21 सौ रुपये क्विंटल कीमत देने को तैयार हैं। मक्के की कीमत में अचानक उछाल आने से किसान तत्काल इसकी बिक्री पर ब्रेक लगा दिए हैं।

उनको उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कीमत में ओर वृद्धि होगी। इधर, मक्के का दाम बढ़ने से स्थानीय फीड व स्टॉर्च कंपनियों की मुश्किल बढ़ गई है।

अधिक कीमत देने के बावजूद किसान उन्हें मक्का देने को तैयार नहीं हैं। मक्के की मांग नेपाल, बंगलादेश, श्रीलंका, वियतनाम, मलेशिया समेत दर्जनों देशों से बढ़ गई है।

कुरसेला के मक्का प्यापारी आलोक कुमार साहू, रितेश गुप्ता एवं दिलीप साह ने बताया कि 15 दिन पूर्व मक्के में अधिक नमी रहने से किसान इसे 16 सौ रुपये क्विंटल बेच रहे थे। मक्का सूख गया है।

इसके बाद बाहर के व्यापारी मक्का की अधिक मांग करने लगे हैं।

व्यापारियों ने बताया कि मक्के का ऑर्डर गाजियाबाद और पानीपत से अधिक आ रहा है। व्यापारी यहां से प्रतिदिन ट्रक लोड कर भेज रहे हैं।

वहां पर स्टॉर्च और फीड कंपनियां से अधिक मांग आ रही है। पूर्णिया के गुलाब बाग और बंगाल की मंडियों में भी यहां से मक्का भेजा जा रहा है।

विदेशों में मक्का भेजने वाले व्यापारियों के लोग नेपाल, बंगलादेश, रूस, ब्राजील, श्रीलंका, मलेशिया व वियतनाम तक मक्का भेज रहे हैं।

बरारी के किसान सुरेश साह ने बताया कि इस वर्ष मक्के का अच्छा उत्पादन हुआ है। शुरू में कीमत नहीं मिलने से किसान मायूस थे, मगर कीमत में उछाल आने से किसानों में उम्मीद जगी है।

सदर अनुमंडल में होती है मक्के की अधिकांश खेती

सनद रहे कि सदर अनुमंडल के कुरसेला, समेली, फलका, बरारी, कोढ़ा समेत कई प्रखंडों में मक्का की सर्वाधिक खेती होती है।

जिले में सबसे अधिक मक्के की खेती के मामले में बल्थी महेशपुर के राजेश कुमार ने बताया कि जिले में सबसे अधिक मक्के की खेती कुरसेला एवं समेली तथा बरारी में होती है। यहां पर छोटे-बड़े व्यापारियों का आना होता है।

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।


हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *