पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा चौक प्रखंड के चापर दियारा में सोतेली मां ने पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका चापर दियारा निवासी अरूण मंडल की पुत्री मनीषा कुमारी हैं। इस संबंध में मृतका की बड़ी बहन विशाखा देवी ने बताई कि अरूण मंडल ने दो शादी की हैं।

पहली पत्नी से तीन लड़की हैं। दो बड़ी लड़की की शादी हो चुकी हैं। मनीषा सबसे छोटी पुत्री हैं। पिता अरूण मंडल गोरखपुर में रेलवे के पुल विभाग में काम करते हैं। वे वहीं रहते हैं। मनीषा अपनी दादी व सोतेली मां सोमा देवी के साथ चापर दियारा में रहती थी। मनीषा मोबाइल पर बात कर रही थी। सोतेली मां ने इसको लेकर डांट डपट किया। इसको लेकर विवाद काफी बढ़ गया। सोतेली मां सोमी देवी ने मनीषा की गला दबाकर हत्या कर दिया।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना रंगरा ओपी पुलिस को दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के दौरान परिजनों ने काफी प्रतिरोध किया। मृतका के गले में अंतत: पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस सोमा देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। मृतका की बड़ी विशाखा देवी के बयान पर रंगरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। जिसमें सोतेली मां को नामजद आरोपित बनाई हैं। इस संबंध में रंगरा ओपी के प्रभारी चंद्रवीर यादव ने बताया कि पुलिस के पूछताछ के समझ सोतेली मां ने हत्या की बात को स्वीकार कर लिया हैं। पुलिस को बताई कि मनीषा को गिराकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *