मोतीचक दियरा में एक किसान की निर्मम हत्या करने पर डीएसपी ने डाॅग स्काट की मदत से हत्या कांड के मुख्य अभीयुक्त सहित तीन गिरफ्तार

भागलपुर अकबरनगर थाना क्षेत्र के मोतीचक दियरा में किसान की निर्मम हत्या कि गई थी| जिसके कारण मोतीचक दियरा क्षेत्र में भय का माहौल होने पर पुलिस ने 24 घंटा के अन्दर इस कांड का उदभेदन करते हुये परदा फास किया है | वही डीएसपी डाॅ. गौरव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मिडिया को बताया कि अकबरनगर मोतीचक दियरा में एक किसान अनुज कुमार की निर्मम हत्या की गई थी| जो सीटी एसपी व डीएसपी डाॅ गौरव कुमार के नेतृत्व एक टीम को गठित करते हुये 24 घंटा के अन्दर अभीयुक्त को गिरफ्तार किया गया है|

इस केस के उदभेदन में डाॅग स्काट को लगाया गया जो एलेक्स की मदत से हत्या कांड के मुख्य अभीयुक्त विनय मंडल एंव सहयोग चंदन कुमार व बबलू मंडल को गिरफ्तार किया गया है| गिरफ्तार अभीयुक्त द्वारा विनय मंडल एंव मृतक किसान अनुज कुमार की पत्नी से अबैध संबंध की बात सामने आ रही है | जो बांस का डंटा से पीट पीट कर किसान अनुज कुमार की हत्या की गई थी| अभीयुक्त को गिरफ्तार करते हुये उनके पास मोबाईल एंव बांस का डंटा बराबद किया गया है|

इस टीम में सरकिल इस्पेक्टर रतनलाल ठाकुर,शाहकुण्ड थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा, एसआई सुरज कुमार, एसआई संतोष कुमार सहित इत्यादि पुलिस कर्मी शामिल थे|

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *