सहरसा जिला जहाँ प्रशासन के इतने हिदायत के बावजूद भी वेसुध होकर ले जाते है लौग इतने रुपए , ताजा मामला शनिवार की बताई जा रही है जहाँ शनिवार को एसबीआई मेन ब्रांच कचहरी शाखा से 2 लाख नकद रुपए की निकासी कर झोले में रख कर गांव की ओर निकले थे।


इसी दौरान बनगांव रोड में मिथिला प्लाई हाउस के निकट वे बाइक से उतरकर घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए रुके।
जैसे ही वे दुकान पहुंचे। जब तक उनके बाइक में टंगे झोले को लेकर अपराधी फरार हो गए।


जिसके बाद सदर थाना अध्यक्ष को इसकी सूचना दी गई। सोमवार को सदर थाना पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल एक
संदिग्ध को चिन्हित किया है जिसकी तलाश की जा रही है। पीड़िता शख्स सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सरोजा पंचायत स्थित रामपुर गांव का रहने वाला कौशल कुमार सिंह है

,पीड़िता ने पुलिस को मामले की जानकारी देकर न्याय की गुहार लगाई है। सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है जांच की जा रही है।

रिपोर्ट:- इन्द्रदेव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *