सहरसा जिले के कहरा प्रखंड में उस वक्त एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिलाषा त्रिपाठी निरीक्षण के दौरान शिक्षक की भूमिका में नजर आईं। उनका यह अनोखा अंदाज अब इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

 

दरअसल, बीडीओ अभिलाषा त्रिपाठी इन दिनों प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही हैं। इसी क्रम में वे विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर रही थीं। निरीक्षण के दौरान जब वे एक स्कूल पहुंचीं, तो उन्होंने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का जायजा लिया।

 

कक्षा में प्रवेश करते ही उन्होंने छात्र-छात्राओं से सवाल पूछे और उनके ज्ञान स्तर को परखा। इसके बाद वे खुद ब्लैकबोर्ड के सामने खड़ी हो गईं और बच्चों को पढ़ाने लगीं। बीडीओ को इस रूप में देखकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए और पूरे मन से पढ़ाई में जुट गए।

 

इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को सख्त हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने शिक्षकों को नियमित रूप से कक्षा संचालन और बच्चों के बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

बीडीओ के इस अनोखे अंदाज ने न सिर्फ बच्चों को प्रेरित किया, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक सकारात्मक संदेश भी दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *