बिहार के बांका जिले में पूर्व मुखिया के पुत्र का प्राइवेट पार्ट काट दिया गया। चर्चा ऐसी है कि जिन लोगों ने इस कृत्य को अंजाम दिया है। उन्होंने पूर्व मुखिया के पुत्र को किसी महिला के साथ अंतरंग देख लिया था। इधर पीड़ित ने इन आरोपों को गलत बताया…

बांका: जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की पूर्व मुखिया के पुत्र का कुछ लोगों ने प्राइवेट पार्ट काट दिया है। गंभीर अवस्था मे उसे इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिली है कि युवक को एक महिला के साथ गांव के एक गौशाला में आपत्तिजनक जनक अवस्था मे देख लिया गया। इसके विरोध में कुछ लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

इधर युवक ने इस आरोप को गलत बताया है। उन्होंने कुछ पर पुरानी दुश्मनी को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम देने की जानकारी दी है। फिलहाल, पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। बताया कि लिखित आवेदन के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं पूर्व मुखिया ने लिखित आवेदन में गुटखा थूकने पर बढ़े विवाद पर लिखित आवेदन दिया है।

मामले पर पूर्व मुखिया ने चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पूर्व मुखिया का आरोप है कि  शुक्रवार की शाम गांव के ही पप्पू सिंह के साथ उनका बेटा चाउमीन खाने के लिए चौराहे की तरफ गया था। तभी वर्षा पड़ने के कारण पुत्र सभी साथियों के साथ बदुआ नदी किनारे गांव के ही मनोज सिंह के बासा पर चला गया। बासा पर बैठने के क्रम में पुत्र ने पान-पुड़िया का गुटखा मनोज सिंह के पैर की ओर फेंक दिया। इससे नाराज मनोज सिंह ने गाली-गलौज की। इससे दोनों के बीच इतना विवाद बढ़ा कि मारपीट शुरु हो गई।

इसके बाद मनोज सिंह सहित अन्य साथियों ने पूर्व मुखिया के पुत्र को काबू में कर धारदार हथियार से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। जिस कारण पीड़ित मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर अचेतावस्था में लक्ष्मण को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक डा. शैलेंद्र कुमार ने जख्मी की हालत नाजुक देख बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष इंद्रदेव राय ने बताया कि पूर्व मुखिया की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद संबंधित गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *