प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का फायदा उठाने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है. ई-केवाईसी नहीं करवाने की स्थिति में किसान दो हजार रुपये की किस्त से वंचित रह सकता है. सरकार ने ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 31 मई रखी है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में गिनी जाती है. इस योजना के माध्यम से हर साल करोड़ों किसानों के खाते में छह हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाती है. यह राशि हर चार महीने के अंतराल पर दो-दो हजार रुपये करके भेजी जाती है.

बता दें पीएम किसान योजना की पहली किस्त का पैसा एक अप्रैल से जुलाई के बीच भेजा जाता है. दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच में आती है, जबकि तीसरी किस्त सरकार दिसंबर से मार्च महीने के बीच में ट्रांसफर करती है. बता दें कि अब तक किसानों के खाते में कुल 10 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी हैं. किसान अब 11वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो किसानों के खाते में जल्द ही पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त भेजी जा सकती है.

किस्त के लिए ई-केवाईसी जरूरी! प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का फायदा उठाने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है. ई-केवाईसी नहीं करवाने की स्थिति में किसान दो हजार रुपये की किस्त से वंचित रह सकता है. किसान ई-केवाईसी दो तरीके से करवा सकते हैं. एक आधार कार्ड और ओटीपी के जरिए से और दूसरा नजदीकी सीएससी सेंटर में बायोमैट्रिक तरीके से. हाल ही में सरकार ने ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ाकर 31 मई, 2022 कर दी थी. 

ऐसे कराएं ई-केवाईसी

1- सबसे पहले पीएम किसान योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. 2- अब यहां आपको फार्मर कॉर्नर दिखाई देगा,जहां पर ईकेवाईसी टैब पर क्लिक करें. 3- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आधार नंबर को डालें और सर्च टैब पर क्लिक करें. 4- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर नंबर पर ओटीपी जाएगा. 5- ओटीपी सब्मिट पर क्लिक करें. आधार रजिस्टर्ड मोबाइल ओटीपी डालें और आपका ईकेवाईसी हो जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *