मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर , और के बीच चल रहे टकराव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल यानी हाई ऑक्टेन फ्यूल के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। बिहार समेत देशभर में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 2.09 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दी गई है, जो 20 मार्च से लागू हो चुकी है।

राजधानी पटना में अब प्रीमियम पेट्रोल की कीमत बढ़कर 114.14 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जो पहले 112.08 रुपये थी। यानी यहां करीब 2.06 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं दरभंगा में प्रीमियम पेट्रोल 113.04 रुपये से बढ़कर 115.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पूर्णिया में भी कीमत 113.56 रुपये से बढ़कर 115.62 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है।

हालांकि राहत की बात यह है कि सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि आम बाइक और कार चलाने वाले ज्यादातर लोगों पर इस बढ़ोतरी का सीधा असर नहीं पड़ेगा। पटना के डाकबंगला चौराहे पर पेट्रोल भरवाने आए एक बाइक सवार ने कहा कि चूंकि वे सामान्य पेट्रोल का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए उनकी जेब पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा है।

दूसरी ओर, प्रीमियम पेट्रोल इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों को अब ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। उपभोक्ताओं का कहना है कि कीमत बढ़ने से खर्च जरूर बढ़ा है, लेकिन पेट्रोल की उपलब्धता बनी रहना भी जरूरी है।

अगर कच्चे तेल की बात करें, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। 20 मार्च 2026 को इसकी कीमत करीब 106.72 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई, जो पहले 113 डॉलर के पार पहुंच गई थी।

इस बीच ने बढ़ी कीमतों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मामूली अंतरराष्ट्रीय बढ़ोतरी के बावजूद प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ाना जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने सरकार से इस बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *