अररिया जिले के फारबिसगंज में रसोई गैस की किल्लत के बीच गैस एजेंसियों की मनमानी का मामला सामने आया है। स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा हुआ है कि कुछ एजेंसियां केवाईसी दस्तावेज़ के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध रूप से पैसे वसूल रही हैं।

 

गैस की कमी से जहां आम लोग पहले से परेशान हैं, वहीं एजेंसी संचालक इस स्थिति का फायदा उठाकर उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। बिना पैसे दिए केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की जा रही, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

 

इससे पहले भी प्रशासन ने फारबिसगंज में छापेमारी कर 261 गैस सिलेंडर बरामद किए थे, जिन्हें कालाबाजारी के लिए रखा गया था। बावजूद इसके अब तक संबंधित एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होने से कई सवाल उठ रहे हैं।

 

मामले को लेकर एसडीएम अभय कुमार तिवारी ने कहा है कि जांच की जा रही है और यदि अवैध वसूली की पुष्टि होती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

वहीं अररिया के डीएम विनोद दुहन ने कहा कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

 

फिलहाल इस मामले ने गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और उपभोक्ता प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *