
बिहार के बेगूसराय जिले के मंझौल पंचायत-1 स्थित मथुरामल टोला से निकलकर उत्तर प्रदेश सरकार में अपर मुख्य सचिव (ACS) बनने तक का सफर तय कर IAS आलोक कुमार ने इतिहास रच दिया है। यह केवल पदोन्नति नहीं, बल्कि एक छोटे से गांव से देश के शीर्ष प्रशासनिक पद तक पहुंचने की प्रेरणादायक मिसाल है।

उत्तर प्रदेश कैडर के 1993 बैच के IAS अधिकारी आलोक कुमार की सेवा का यह 32वां वर्ष है। हाल ही में उन्हें प्रोन्नति देकर अपर मुख्य सचिव बनाया गया। इस उपलब्धि को उन्होंने अपने परिवार, सहयोगियों और गांववासियों को समर्पित किया। उनके पिता त्रिविक्रम प्रसाद सिंह, जो स्वयं एक इंजीनियर रह चुके हैं, ने इस क्षण को पूरे समाज और बिहार के लिए गर्व का दिन बताया।
आलोक कुमार नीति निर्माण, संस्थागत सुधार और सार्वजनिक स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। वे नीति आयोग में सलाहकार और लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी के फैकल्टी रह चुके हैं।
वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश सरकार में MSME, निर्यात संवर्धन, अवसंरचना और औद्योगिक विकास विभाग का दायित्व संभाल रहे हैं। उनकी प्रोन्नति की खबर से मंझौल और बेगूसराय में खुशी की लहर है। लोग इसे “गांव के बेटे की ऐतिहासिक उड़ान” बता रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260
