आईसीसी मेंस ICC Men’s T20 World Cup में भारतीय टीम का अजेय अभियान रविवार को थम गया। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए सुपर-8 मुकाबले में India national cricket team को South Africa national cricket team ने 76 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया।

 

दोनों टीमें आखिरी बार ICC Men’s T20 World Cup के फाइनल में आमने-सामने हुई थीं, जहां भारत ने 7 रन से जीत दर्ज कर दूसरी बार खिताब जीता था। उस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अजेय रही थी। लेकिन इस बार 13 मैचों के बाद भारत को हार का सामना करना पड़ा।

 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती चार मुकाबलों में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया था। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका भी बेहतरीन फॉर्म में है। दोनों टीमों ने 14-14 मैच खेले हैं, जिनमें 13-13 जीत दर्ज हैं। हालांकि इस टूर्नामेंट में भारत की पहली हार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आई, जबकि अफ्रीकी टीम की एकमात्र हार भारत से ही हुई थी।

 

सुपर-8 के पहले मैच में जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने दो अंक हासिल कर लिए हैं, जबकि भारत का खाता अभी नहीं खुला है। अब सेमीफाइनल की राह भारत के लिए चुनौतीपूर्ण हो गई है। टीम इंडिया को 26 फरवरी को चेन्नई में जिंबॉब्वे के खिलाफ मुकाबला खेलना है। इसके बाद कोलकाता के Eden Gardens में वेस्टइंडीज से भिड़ंत होगी।

 

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। चार अंक के साथ-साथ नेट रन रेट भी मजबूत करना जरूरी होगा। यदि टीम एक और मैच हारती है, तो अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीदें लगभग समाप्त हो जाएंगी।

 

गौरतलब है कि भारत 2021 में सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सका था, 2022 में सेमीफाइनल में हार गया था, जबकि 2024 में चैंपियन बना था। अब देखना होगा कि टीम इंडिया वापसी कर पाती है या नहीं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *