खरीक (भागलपुर)। खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत होने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लुधियाना से नावगछिया और कटिहार की ओर साइकिल लोड कर जा रहा एक ट्रक सामने से आ रही हाइवा से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक वाहन में आग लग गई और घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए एनएच-31 पर यातायात बाधित हो गया।

 

सूचना मिलते ही खरीक थाना पुलिस एवं अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजे जाने की बात कही जा रही है।

 

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन द्वारा आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आ पाएगी।

 

घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

 

(विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।)

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *