बिहार के सारण जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना तरैया थाना क्षेत्र की है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात पट्टी पचौरी गांव निवासी मनोज कुमार उर्फ मनोज कुमार सिंह (54) और मनोरपुर गांव निवासी हरि माधव सिंह की पत्नी मीना देवी (40) सहित छह लोग बोलेरो गाड़ी से छपरा जिला मुख्यालय से अपने गांव लौट रहे थे।

 

इसी दौरान गवंद्री गांव के पास एक उच्च विद्यालय के समीप मोड़ पर उनकी बोलेरो की सामने से आ रही बस से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

इस हादसे में मनोज कुमार सिंह और मीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बोलेरो में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

 

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और बोलेरो को जब्त कर लिया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *