भागलपुर में भगवान परशुराम के वंशजों एवं समस्त ब्राह्मण समाज की ओर से होली मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय परशुराम सेवा संघ के तत्वावधान में स्थानीय विवाह भवन मेड इन हेवन गार्डन, मनाली चौक में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर भागलपुर के नगर विधायक रोहित पांडे, राजीव कांत मिश्रा, संगीता तिवारी, शेखर पांडे, बमबम चौधरी, नभई चौधरी, रवि दुबे, चंद्रशेखर त्रिवेदी और आनंद शुक्ला सहित कई गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

 

उद्घाटन के बाद पांच पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और स्वस्तिवाचन किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम स्थल पर आध्यात्मिक वातावरण बन गया। इसके बाद भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर सभी श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी परशुराम वंशजों ने एक-एक कर भगवान परशुराम को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से इस होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण समाज को एक मंच पर लाना, आपसी भाईचारे को मजबूत करना और भगवान परशुराम के आदर्शों को समाज में आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है, और इसी भावना के साथ समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया जा रहा है।

 

इस मौके पर नीरज तिवारी, मोनी दुबे, संजू तिवारी, बब्बन मिश्रा, अमृत्य पांडे, शंकर मिश्रा, धनंजय पांडे, सन्नी पांडे, गोपाल झा, सुबोध पांडे, योगेश पांडे, ओंकार तिवारी, नंदीकेश कांति पाठक, रूबी मिश्रा, सिम्मी झा, सुधा पांडे, अंशु मिश्रा, टीना संगीता तिवारी, ब्रजेश पांडे, दीपक शर्मा, बंटी मिश्रा, वेंकटेश दुबे, सुधीर चौधरी, पूर्णेंदु तिवारी, कंचन झा, संतोष मिश्रा, शुभम पांडे, नीरज दीपक तिवारी, चंदन पांडे, टिंकू पांडे, मनोज पाठक, बिना शुक्ला, आनंद मिश्रा और साइक्लोन परशुराम बंसल समेत कई लोग उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *