पछुआ हवा नमी को सोख रही है। गुरुवार को दिन में शुष्क मौसम के बीच सूरज की तपिश बढ़ी तो घर से बाहर निकले लोगों के गर्मी ने पसीने निकाल दिए। इस साल पहली बार दिन का पारा 37.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।
इससे पहले 12 मार्च को दिन का पारा अधिकतम स्तर 36.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। अनुमान है कि रविवार तक दिन का पारा 38.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान के बराबर है।
वहीं न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार से रविवार तक मौसम शुष्क एवं कम आर्द्रता के साथ धूप लोगों के पसीने निकाल देगी।
