टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले जीतकर सुपर-8 में जगह बना ली है। अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है। मैच की तैयारियों के बीच टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर एक खास पर्सनल मोमेंट को सेलिब्रेट किया।
19 फरवरी को अहमदाबाद स्थित टीम होटल में हार्दिक ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के लिए एक प्राइवेट बर्थडे सेलिब्रेशन होस्ट किया। इस खास मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक खूबसूरती से सजे कमरे में बर्थडे मनाते नजर आ रहे हैं। माहिका एलिगेंट आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, वहीं हार्दिक पिंक शर्ट और ब्लैक पैंट में काफी स्मार्ट नजर आए।
वीडियो में माहिका केक काटती हैं और सबसे पहले हार्दिक को खिलाती हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री और मुस्कान फैंस को खूब पसंद आ रही है। इससे पहले हार्दिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर माहिका के साथ इनफिनिटी पूल में एक कोजी तस्वीर शेयर की थी। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे माय प्रिंसेस। 25 साल पहले इस दुनिया में आने के लिए थैंक यू। तुम सबसे अमेजिंग इंसान हो जिसे मैं जानता हूं। आई लव यू।”
इसके अलावा हार्दिक ने ‘साथिया’ गाने पर सेट एक रोमांटिक मोंटाज वीडियो भी शेयर किया, जिसमें आतिशबाजी के बीच हंसते, गले मिलते और साथ में लालटेन उड़ाते हुए उनके खास पलों की झलक दिखाई गई।
जहां एक तरफ टीम इंडिया सुपर-8 मुकाबले की तैयारी में जुटी है, वहीं हार्दिक का यह रोमांटिक अंदाज फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। मैदान के बाहर यह खास जश्न उनके जीवन के निजी और प्रोफेशनल संतुलन को दर्शाता है।
