दीपक झा हत्याकांड मुंगेर दोस्तों ने ही मारी थी पुजारी को गोली। दोस्‍त को पुलिस ने पकड़ लिया है। मृतक की पत्नी के साथ मानस कुमार का अच्छे संबंध थे। दोनों में व्हाट्सएप पर प्‍यारी-प्‍यारी बातें होती थी। इस कारण दोस्‍त की हत्‍या हो गई।

मुंगेर; दीपक झा हत्याकांड मुंगेर : एक दोस्‍त ने दूसरे दोस्‍त की हत्‍या कर दी। आरोपित का मृतक की पत्‍नी के साथ बेहतर संबंध था। जब उसे पता चला कि शायद मेरे दोस्‍त को पूरी जानकारी अब हो जाएगी तो उसने अपने दोस्‍त की हत्‍या कर दी। इस घटना की काफी यहां चर्चा हो रही है। पुलिस ने एक आरोपित दोस्‍त को पकड़ लिया है। एक अन्‍य को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास की जा रही है। 

14 अक्टूबर की शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शिव गुरु धाम के पास हुई पुजारी दीपक झा की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। मय दरियारपुर निवासी दीपक की हत्या उसके दोस्तों ने ही घर से बुलाकर की थी। पुलिस ने एक दोस्त मानस कुमार को गिरफ्तार किया है, दूसरे फरार दोस्त मनोहर कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। मृतक के पिता ने बताया कि गांव के ही मनोहर कुमार ने उसके पुत्र दीपक झा को फोन कर बुलाया था। कुछ देर बाद पिता को बेटे दीपक की हत्या की सूचना मिली। पिता ने पुलिस को उसके एक अन्य दोस्त पूरब सराय के मानस कुमार के बारे में भी जानकारी दी थी। मानस का ननिहाल मय में है। दोनों की दीपक से गहरी दोस्ती थी। पिता के बयान पर मानस और मनोहर पर केस दर्ज किया गया था।

पत्नी से बात करता था मानस

मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मानस कुमार का मृतक की पत्नी के साथ अच्छे संबंध थे। प्रतिदिन दोनों में व्हाट्सएप पर संदेश का आदान-प्रदान होता था। दोनों में बातें भी होती थी। पुलिस को घटना के दिन के कई संदेश भी मिले हैं। दीपक अपने पिता के साथ बाहर रोजगार करता था। घटना से कुछ दिन पहले ही आया था। पुलिस के अनुसार मानस को लगा कि अब दीपक को पत्नी के रिश्ते की बात की जानकारी लग जाएगी। इसके बाद मनोहर के साथ मिलकर दीपक को रास्ते से हटा दिया। मनोहर ने ही फोन कर दीपक को घर से बुलाया और गोली मार दी। घटनास्थल के पास मानस भी मौजूद था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मानस ने पुलिस के समक्ष घटना स्वीकार की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *