पूर्णिया जिले के ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक नगर बनमनखी स्थित पावन भगवान नरसिंह अवतार स्थल, प्रह्लाद स्तंभ परिसर में पौद्दार वैश्य महासभा द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, पारंपरिक संस्कृति और आपसी भाईचारे का अनूठा संगम देखने को मिला। रंग-अबीर, गुलाल और सांस्कृतिक उत्साह से पूरा परिसर होलीमय हो उठा।

 

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय लोकप्रिय विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता के संदेश को मजबूत करने की अपील की। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि होली का पर्व हमें सभी भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे के साथ प्रेम के रंग में रंगने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करते हैं और समाज को एक सूत्र में बांधते हैं।

 

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और समाज के प्रबुद्ध जनों की सक्रिय भागीदारी रही। प्रमुख रूप से भाजपा जिला प्रवक्ता दिलीप झा, जिला महामंत्री संजय पोद्दार, जयदेव पोद्दार, बायसी प्रभारी अमित जी कंचन सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

 

समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, होली गीत और सामूहिक मिलन ने वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया। समाज के बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।

 

अंत में सभी ने देश और समाज की खुशहाली की कामना करते हुए एक-दूसरे को होली की बधाई दी।

पूर्णिया से सौरभ कुमार की रिपोर्ट।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *