भागलपुर की जदयू राजनीति इन दिनों गरमाई हुई है। विवाद की शुरुआत गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल के उस बयान से हुई, जिसमें उन्होंने भागलपुर सांसद अजय मंडल और जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव कुमारी अपर्णा को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुमारी अपर्णा, अजय मंडल की ‘रखैल’ हैं। इसके बाद सांसद अजय मंडल ने गोपाल मंडल के खिलाफ घोंघा थाना में मामला दर्ज कराया।
विवाद यहीं नहीं रुका। गोपाल मंडल ने पलटवार करते हुए प्रेस वार्ता में अजय मंडल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे एचआईवी पॉजिटिव हैं और उन्हें संसद में प्रवेश से रोका जाना चाहिए।
आज अजय मंडल और कुमारी अपर्णा ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। अजय मंडल ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका और अपनी पार्टी पर पूरा भरोसा है और वे अदालत के फैसले को मानेंगे। वहीं कुमारी अपर्णा ने आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा— “अजय मंडल मेरे मामा हैं, यह गोपाल मंडल भी जानते हैं, फिर भी उन्होंने यह अमर्यादित टिप्पणी की।” उन्होंने यह भी बताया कि गोपाल मंडल के खिलाफ शिकायत पार्टी आलाकमान तक पहुँचा दी गई है और वे निर्णय का इंतजार करेंगी।
इस विवाद ने जदयू की आंतरिक खींचतान को और तेज कर दिया है। अब निगाहें न्यायालय और पार्टी नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
समस्तीपुर में प्रेम प्रसंग में लड़की की छोटी बहन के सीने में शिक्षक ने मारी गोली
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260
