शंभूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में इंटर में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ शनिवार शाम काे गैंगरेप किया गया। पीड़ित किशोरी ने एक पंचायत के उपमुखिया सहित दो लोगों के खिलाफ थाने में गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने रात में ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी उपमुखिया गौतम मंडल और उसी पंचायत की मुखिया का चचेरा भाई छोटू कुमार है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को छात्रा इंटर का रजिस्ट्रेशन कराने विद्यालय गई थी। काम अधूरा रहने पर ममेरी बहन के साथ ननिहाल चली गई। शनिवार को वापस घर लौटने के दौरान घटना हुई। छात्रा देर रात घर पहुंची और घटना की जानकारी माता-पिता को दी। परिजन छात्रा को लेकर थाना पहुंचे। थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि आरोपी उपमुखिया ने अपराध कुबूल कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *