बिहार में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बारिश और पड़ोसी देश नेपाल से पानी छोड़ने जाने के कारण राज्य की कई नदियों को जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया गया है। कई जगहों पर नीचले इलाके में नदी का पानी घुस गया है। नेपाल की तरफ से गंडक बराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण गंडक नदी में उफान आ गया है।

पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड स्थित रामपुर कला गांव पूरी तरह से डूब गया है। गंडक नदी का पानी गांव में घुसने के कारण करीब 50 घर बाढ़ के डूब चुके हैं। जिसके कारण सैकड़ों लोग तटबंध पर शरण लिए हुए हैं। वहीं मंगलपुर कला गांव के कई लोगों के घर पूरी तरह से डूब गए हैं और गांव के लोगह सड़कों पर रहने को विवश हो गए हैं। बाढ़ और बारिश के कारण लोग खासे परेशान हैं। प्रशासनिक स्तर पर फिलहाल उन्हें कोई मदद नहीं मिल सकी है।

बता दें कि नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगा समेत राज्य की आठ बड़ी नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं। गंगा के अलावा कोसी, गंडक, बागमती, घाघरा, कमला बलान, ललबकिया, परमान नदी का जलस्तर विभिन्न स्थानों पर लाल निशान से ऊपर पहुंच गया। इसके बाद बड़े इलाके में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच जल संसाधन विभाग ने पूरे प्रदेश में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।

हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *