मंगलवार को पूर्व राज्सभा सांसद सह भारत जोड़ो यात्रा भागलपुर-बांका के पर्यवेक्षक नरेश यादव बिहपुर कांग्रेस भवन पहुंचे। ज्ञात हो कि पांच जनवरी को बांका के मंदार से शुरू होने वाले कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा जत्था का नौ को बिहपुर के एसडी कालेज परिसर में रात्रि विश्राम होना प्रस्तावित है। पूर्व स- संसद यात्रा तैयारियों की जानकारी लेने व उसकी समीक्षा करने पहुंचे थे।

पूर्व सांसद ने यात्रा को लेकर बिहपुर कांग्रेस भवन / स्वराज आश्रम में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ईरफान आलम नवगछिसा प्रखंड अध्यक्ष विजय राय, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह व बिहपुर विस युवा कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ रजा आदि समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों से जरूरी चर्चा किया।

वहीं प्रखंड अध्यक्ष श्री आलम ने बताया कि पांच जनवरी की सुबह सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की जनसभा में शामिल होने बिहपुर से मंदार के लिए रवाना होगें। पूर्व सांसद नरेश यादव ने कहा कि पांच जनवरी को बांका के मंदार से इस यात्रा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे विदा करेगें ।

इससे पूर्व उनकी जनसभा भी होगी। पूर्व सांसद ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भागलपुर-बांका के आमलोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है।

यह यात्रा नौ जनवरी को तेतरी चौक होते हुए 14 नंबर सड़क से खरीक व बिहपुर प्रखंड पहुंचेगा । दस जनवरी की सुबह बिहपुर स्वराज आश्रम पहुंचेगा जहां से पुनः यात्रा नारायणपुर प्रखंड होते हुए सतीशनगर एनएच 31के पास खगड़िया जिला की सीमा में प्रवेश करेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *