राजा नहीं फ़कीर है, देश की यही तकदीर है
सहरसा जिला जहाँ पूर्व सांसद श्रीमती लवली आनंद ने आज रहुआ मणि चौक से राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। सदस्यता आभियान का प्रारंभ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वी. पी. सिंह जी की पुण्य तिथि के अवसर पर उनकी श्रद्धांजलि से की गई।
श्रद्धांजलि सभा में अपने संबोधन में श्रीमती आनंद ने कहा आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वी पी सिंह जी की पुण्य तिथि है। उनके बारे में किसी ने कभी बिलकुल सच कहा था-राजा नहीं फ़कीर है, देश की तकदीर है। जिस तरह महात्मा बुद्ध राज परिवार में पैदा होकर सदियों से समाज के शोषितों, वंचितों, उपेक्षितों की आवाज बने।
समाज में व्याप्त ऊंच- नीच, भेदभाव, छुआ छूत, अंध विश्वास, कुरीतियों को अपनी विनम्र क्रांति से समाप्त किया, कालांतर में उसी तरह राजघराने में जन्मे वी पी सिंह जी भी देश में फैले असमानता, सामाजिक अन्याय, अमीर- गरीब, अगड़ा- पिछड़ा के खिलाफ खड़े हुए। दशकों से ठंडे बस्ते में पड़े मंडल कमीशन को लागू कर करोड़ों गरीब- गुरुबों को उसका हक़ दिलाया उनको राजनीतिक हैसियत और पहचान दिलाई।
आज उनकी पुण्य तिथि पर हम उनको ह्रदय की गहराई से भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। पार्टी सदस्यता आभियान की शुरुआत करती हुई पूर्व सांसद ने कहा आज मैं आपके बीच आपको अपनी पार्टी से जोड़ने के उद्देश्य से आई हूं। कार्यकर्त्ता किसी भी पार्टी का मेरुदंड होता है। पार्टी का भविष्य उसके अच्छे और निष्ठावान कार्यकताओं पर निर्भर है। इसलिए पार्टी के प्राथमिक सदस्यों के चुनाव में हमें खास ध्यान रखना है कि हम जिन्हें सदस्य बना रहे हैं, वो कैसे लोग हैं समाज में उनकी छवि कैसी है। पार्टी के सिद्धांतों से उनका कितना लगाव है। वे आम लोगों की समस्याओं के प्रति कितने संवेदनशील हैं। जन सवालों को लेकर अगर जरूरत पड़ी तो हमारे संघर्ष में वे कितने खड़े हो सकते हैं,
हमारा लक्ष्य अपने विधान सभा में 10 से 15 हजार सदस्यों की फ़ौज खड़ी करनी है और इसके लिए सिर्फ़ सिजनल नहीं, हमारा प्रयास अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने गांधी,लोहिया, जे पी- वी पी के सपनों का रोजगरमुखी, भ्रष्टाचार मुक्त, समृद्ध बिहार के लिए बड़े पैमाने पर आरजेडी से जुड़ने की अपील की। सदस्यता आभियान और श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष मोहम्मद ताहिर ने की।
आभियान में वरीय अधिवक्ता गजेंद्र सिंह, पंकज कुमार सिंह,पवन यादव, शंभू सिंह,श्याम सुंदर यादव, वैद्यनाथ यादव, रोहिण दास, रंजित यादव, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, पवन रजक,किस्टो सिंह,राजन सिंह, मो वसीर,मो. अब्बास, नन्हें सिंह,रिजवाना खातून ,जयराम यादव, किसुन देव दास, हरेराम सहनी, नरेंद्र सहनी दिलीप यादव, मदन तांती, रूपेश कुमार, पप्पू कामत, संदीप राज, खुशी लाल यादव, मो. इसराफिल, अनिल यादव, राजेश यादव मौजूद थे ।
