छपरा । समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर में दोहरे हत्याकांड के आरोपित जेडीयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह को छपरा स्टेशन पर गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया गया। चर्चित दोहरे हत्याकांड में विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राम बालक सिंह नामजद आरोपित हैं।

दिल्ली से समस्तीपुर लौटने के क्रम में जब छपरा जंक्शन पर स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट ट्रेन से उन्हें गिरफ्तार किया गया तो स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति हो गयी। उनकी गिरफ्तारी के लिए पहले से ही छपरा जंक्शन क्विक रस्पिांस टीम, छपरा रेल थाना पुलिस व विभूतिपुर थाना के थानाध्यक्ष मौजूद थे।

ट्रेन जैसे ही छपरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर दोपहर के लगभग 308 बजे पहुंची, उन्हें एसी कोच ए वन से गिरफ्तार कर लिया गया। रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व विभूतिपुर के थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल उस दौरान मौजूद थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व एमएलए समस्तीपुर कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे थे, इसकी भनक विभूतिपुर पुलिस को थी। उनकी गिरफ्तारी में जुटी पुलिस ने छपरा रेल थाना को सूचना दी और स्टेशन पर गाड़ी खड़ी होते ही उन्हें पकड़ लिया गया।

जदयू के पूर्व एमएलए रामबालक सिंह को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *