पटना । राज्य सरकार ने सेवानिवृत्त डीजीपी एसके सिंघल को केंद्रीय चयन पर्षद का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस पर्षद के माध्यम से ही राज्य में सिपाहियों की बहाली की जाती है।
वर्ष 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी सिंघल डीजीपी के पद से 19 दिसंबर, 2022 को सेवानिवृत्त हुए थे।
उन्हें तीन वर्ष के लिए इस पर्षद का अध्यक्ष बनाया गया है। वर्तमान अध्यक्ष केएस द्विवेदी का कार्यकाल 20 जनवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है। उन्हें एक बार सेवा विस्तार भी दिया गया था। 20 जनवरी के बाद से ही एसके सिंघल इस पद का कार्यभार संभालेंगे।
दिनेश राय को जेल आईजी का अतिरिक्त प्रभार
गृह विभाग के संयुक्त सचिव दिनेश कुमार राय को जेल आईजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गृह सचिव जितेंद्र श्रीवास्तव के पास जेल आईजी का अतिरिक्त प्रभार था। उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। गृह विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।