सहरसा जिला जहाँ बिहार सरकार के आदेशानुसार कहरा प्रखंड में बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री आज पहली बार शुक्रवार को जनता दरबार लगया। जिसमें कहरा प्रखंड के लोगों की समस्याओं को सुना। इस जनता दरबार में सदर एसडीओ प्रदीप कुमार झा,अंचलाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित कई अधिकारी लोग शामिल थे।

वहीं जनता दरबार में शामिल बिहार सरकार के कला संस्कृति मंत्री डॉ आलोक रंजन की माने तो सहरसा विधानसभा के हम विधायक हैं। और राज्य सरकार के मंत्री का भी दायित्त्व हम पर है। हमने एक नया पहल अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए अपने दोनों प्रखंड में, महीना का एक दिन जनता दरवार प्रखंड कार्यालय में रख कर के,

अपने सभी पदाधिकारियों को प्रखंड कार्यालय से लेकर पंचायत स्तर के पदाधिकारियों को सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठ कर के जनता की समस्याओं को सामने में रूबरू करके समाधान हो, इसके लिए हम एक पहल शुरू किया है। हमारी सरकार चाहती है की जो हमारा योजना है, हमारे जो राज्य के जनता हैं, उसको हमारे पदाधिकारी सुनियोजित ढंग से सही समय पर उसके समस्या का समाधान कर सके।

और इसी कार्य को और तीव्र गति से हमारी सरकार चाहती है की जो हमारा योजना है, हमारे जो राज्य के जनता हैं, उसको हमारे पदाधिकारी सुनियोजित ढंग से सही समय पर उसके समस्या का समाधान कर सके। और इसी कार्य को और तीव्र गति से पकड़ाने के लिये हमने यह एक दिन का जनता दरबार किये हैं। इसमें सारे पदाधिकारी रहते हैं।

वैसे तो हमारी सरकार और हमारे सरकार के पदाधिकारी प्रत्येक दिन जनता के कार्य को करते हैं, लेकिन कभी कभी कुछ पदाधिकारियों की अव्यवस्था के कारण कुछ ज्यादा भी समस्या होता है। इस एक दिन की समस्या से हम जनता का जो त्वरित समाधान है हम उसमें सफल होंगे ही साथ साथ हम अपने पदाधिकारी को एक आदत भी डालना चाहते हैं।

इसप्रकार की समस्याओं का कम से कम हमारे जनता दरवार में अगली बार आये इसके लिए वो अपने आप को आज से ही ठीक कर लें, जो कमियाँ है जहां जो कमी दिख रही है, जहां कार्य करने में दिक्कत हो रही है उसको दुरुस्त कर लें।

By Indradev Kumar

Patrakar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *