पीरपैंती । प्रखंड के रिफातपुर सीमानपुर पंचायत के पसाईचक गांव में माघ महीने के जया एकादशी को नौ कुंडीय श्री शक्ति महायज्ञ को लेकर ध्वजारोपण किया गया।
जिसका नेतृत्व बाल संत त्यागी जी महाराज ने किया।
इस अवसर पर यज्ञ कमेटी के सत्यनारायण यादव, प्रह्लाद यादव, मुन्ना पांडे, प्रशांत पांडे, बिट्टू मिश्रा, सत्यनारायण ओझा, रंजित साह, नारद यादव, तेज नारायण मिश्र, सोनू यादव, भरत यादव, सुमित, राजेश यादव आदि सहित दर्जनों श्रद्धालु भी उपस्थित थे।
यज्ञ को लेकर 11 मार्च को कलश यात्रा निकाली जाएगी।
