भागलपुर । कोतवाली थाने की पुलिस ने शनिवार को सट्टा खेलने के आरोप में लोहिया पुल के पास से पांच आरोपितों को हिरासत में लिया है।
आरोपी के पास से सट्टा खेलने से संबधित कागज व कुछ कैश भी मिला है।
पुलिस आरोपियों से सट्टा खेलने वाले अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
