मधेपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव से चाची को लेकर गायब हुए भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार बीते सप्ताह अपनी चाची को लेकर फरार हो गया। इस दौरान दोनों दिल्ली भाग कर शरण लेना चाह रहा था। लेकिन परेशानियों के कारण दोनों दिल्ली नहीं जा सका। इधर उधर छुप पर रहे रहे थे। इस बीच दोनों ने विवाह के उद्देश्य से व्यवहार न्यायालय मधेपुरा पहुंच कर कोर्ट मैरिज करना चाही। कानूनी पेंच के कारण कोर्ट मैरिज नहीं हुई। शादी नहीं होने पर दोनों घर लौट आए।
घर पहुंचते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पंचायत बुलाकर दोनों को दंडित करने की योजना बनाई गई। इस बीच दोनों के साथ मारपीट व गांव बदर की योजना थी। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस वहां पहुंच कर दोनों प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार कर लिया।