कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत से राज्य के किसान बुधवार को ऑनलाइन रूबरू होंगे।

बुधवार को फसल अवशेष प्रबंधन और अन्य विषयों से संबंधित सवाल पूछ सकते हैं।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर की पहल पर यह कार्यक्रम हो रहा है।

विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. आरके सोहाने ने बताया कि कुलपति डॉ. डीआर सिंह के निर्देश पर हरेक महीने की पहली तारीख को प्रयोगशाला से खेत तक, कार्यक्रम का आयोजन होगा।

इसमें किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसी के तहत बुधवार को कृषि मंत्री राज्य के सभी जिलों के किसानों से रूबरू होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *