बिहार के बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से शादी के नाम पर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के के रहने वाले रमेश कुमार का परिवार, जो फिलहाल में फरीदाबाद में रहता है, इस संगठित ठगी गिरोह का शिकार बन गया।
परिवार अपने तीसरे बेटे विनय कुमार की शादी को लेकर चिंतित था। इसी दौरान एक दलाल ने उनसे संपर्क किया और बक्सर में एक लड़की से शादी कराने का भरोसा दिलाया। दलाल ने लड़की का आधार कार्ड दिखाकर विश्वास भी जीत लिया, जिसमें उसका पता बताया गया था। भरोसे में आकर पूरा परिवार बक्सर पहुंच गया, जहां उन्हें स्टेशन के पास एक लॉज में ठहराया गया। यहां लड़की पक्ष को 50 हजार रुपये नकद दिए गए।
अगले दिन परिवार को ले जाया गया, जहां गंगा किनारे बेहद साधारण तरीके से शादी कराई गई। शादी के दौरान अलग-अलग रस्मों के नाम पर पैसे वसूले गए—सिंदूर भरने से लेकर जूता-चुराई तक। इसके अलावा दुल्हन को करीब 250 ग्राम सोने-चांदी के जेवर भी दिए गए। कुल मिलाकर परिवार से लाखों रुपये ठग लिए गए।
शादी के तुरंत बाद जब परिवार पहुंचा, तो सुनियोजित तरीके से दुल्हन को ऑटो से उतारकर एक युवक बाइक पर बैठाकर फरार हो गया। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से भाग रहे दलाल को पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और फरार दुल्हन व उसके साथियों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के कई सदस्य पहले भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
इस घटना से पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। उन्होंने न केवल लाखों रुपये गंवाए, बल्कि बेटे की शादी का सपना भी टूट गया।
