गुजरात की राजधानी गांधीनगर में बड़े घराने से ताल्लुक रखने वाली 9वीं की एक नाबालिग को युवक की चंगुल से छुड़ाकर उसे उसके घर भेजा गया है। दिल्ली में रहने वाले युवक को लड़की से फेसबुक पर जान पहचान हुई थी। जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। 18 जुलाई को लड़की गांधीनगर से सीधे स्कूल से निकलकर उसके साथ हो गई।

सीतामढ़ी सदर के एसडीपीओ सुबोध कुमार ने कहा की लड़की को दो दिन पूर्व रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव से सूरज कुमार (पिता विजय कुमार मंडल) की चंगुल से बचा लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीँ लड़की व आरोपी को गुजरात पुलिस अपने साथ ले गई।

पुलिस के अनुसार अपने प्रेमजाल में फांसने का आरोपी शख्स लड़की से अधिक उम्र का है और दिल्ली में मजदूरी करता है। नाबालिग लड़की स्कूल के लिए घर से निकली और इस फेसबुक फ्रेंड के चक्कर में दिल्ली पहुंच गई। रुन्नीसैदपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि गुजरात पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर लड़का-लड़की को ट्रैक कर रही थी। दोनों को गांधीनगर ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *